spot_img
Friday, July 25, 2025

Big Transfers Breaking : वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी…! 200 से अधिक कर्मचारियों का ट्रांसफर…यहां देखें List

रायपुर, 24 जुलाई। Big Transfers Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तबादलों का आदेश जारी किया है।...

Latest Posts

Mauritius Lowers Flag In Honor Of Manmohan Singh : भारत के बाद मॉरीशस में भी राष्ट्रीय शोक घोषित, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मॉरीशस में झुका राष्ट्रीय ध्वज

Mauritius Lowers Flag In Honor Of Manmohan Singh

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने निगम बोध घाट पहुंचे थे।

वहीं मॉरीशस ने भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में अपने देश का अपने सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का निर्णय लिया। मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, यह सम्मान शनिवार, 28 दिसंबर, डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक रखा गया। एक नोट में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने भी प्राइवेट सेक्टर से झंडे को आधे झुकाए रखने का आग्रह किया।

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। मनमोहन सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंध अच्छे हुए थे।

read more – Plane Crash In South Korea : साउथ कोरिया में बड़ा हादसा, प्लेन क्रैश में 28 लोगो की मौत, लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.