spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Madhavi Raje Scindia Funeral : ग्वालियर राजघराने की पूर्व ‘राजमाता’ माधवी राजे सिंधिया का आज होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए पार्थिवदेह को रखा जायेगा महल में

Madhavi Raje Scindia Funeral

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार 15 मई को निधन हो गया। माधवी राजे की मौत से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल बना हुआ है। दिल्ली एम्स में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को आज गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया गया, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

READ MORE – MP POLICE’S NEW DICTIONARY : मप्र पुलिस ने डिक्सनरी से हटाए उर्दू-फारसी के 69 शब्द, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

रानी महल में माधवीराजे सिंधिया के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया। सभी लोग नम आंखों से माधवीराजे सिंधिया को पुष्‍पांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधवी राजे के निधन पर मिली संवेदनाओं और संदेशों के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।

Madhavi Raje Scindia Funeral

75 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं और यहीं सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार गुरुवार को कटोराताल के पास स्थित छत्री परिसर में किया जाएगा। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली स्थित निवास पर पार्थिव देह रखी गई, जहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

 

सीएम डा. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमल नाथ और दिग्विजय सिंह सहित कई विशिष्ट लोगों ने शोक जताया है। गुरुवार को पार्थिव देह को नई दिल्ली से ग्वालियर लाया गया। जहां दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए महल में रखी जाएगी। अम्मा महाराज की छत्री में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधव राव सिंधिया की समाधि के पास शाम पांच बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। माधवी राजे पूर्व मंत्री यशोधरा राजे और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की भाभी थीं।

Madhavi Raje Scindia Funeral

पिछले दो माह से माधवी राजे सिंधिया की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। जहां इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पांच मई को उनकी हालत अत्याधिक बिगड़ने की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंगावली में चुनावी सभा के बाद दिल्ली रवाना हो गये थे।

थीम रोड पर स्थित अम्मा महाराज की छत्री में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की समाधि हैं। इसी स्थान पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार हुआ था। इनके पास ही माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जायेगा।छत्री में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।दाह संस्कार के लिए चबुतरा पहले से बनकर तैयार हैं।

READ MORE – TAMIL NADU ROAD ACCIDENT : तमिलनाडु नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बड़ा दर्दनाक हादसा, लॉरी और बस की टक्कर से 6 की आग में जलने से मौत, 32 से ज्यादा घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.