spot_img
Saturday, June 28, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Kyrgyzstan Violence : छत्तीसगढ़ की छात्रा आयशा फंसी किर्गिस्तान में, वीडियो के जरिये भारत सरकार और CM साय से लगाई मदद की गुहार

Kyrgyzstan Violence

किर्गिस्तान में हुए छात्रों के बीच संघर्ष में कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। वहां की सरकार इन छात्रों की मदद नहीं कर पा रही है। ऐसे में ये सभी छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकारों से मदद के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के रहने वाली आयशा शिरीन रॉय भी किर्गिस्तान में फंसी हुई हैं और वे केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रही हैं।

आयशा रॉय भी एमबीबीएस की पढ़ाई करने किर्गिस्तान गई हुई है। जहां बढ़ी हिंसा के बीच अन्य छात्रों की तरह ही फंसी है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई है।

आयशा शिरीन रॉय की मां बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। आयशा की इच्छा डॉक्टर बनने की थीं, इसलिए उसे किर्गिस्तान भेज पढ़ने के लिए भेज दिया गया। जहां वो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

Kyrgyzstan Violence

लेकिन किर्गिस्तान में हुए विवाद के बाद वहां का माहौल बिगड़ गया है। मौजूदा समय में पाकिस्तानी छात्रों को वहां की सरकार ने वापस बुला लिया। लेकिन भारत के छात्र अभी भी वह फंसे हुए हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान के छात्रों के चेहरे एक जैसे होने के कारण स्थिति काफी गंभीर है।

भारतीय छात्रों के साथ कभी भी गंभीर घटना होने की आशंका जताई जा रही है। आयशा शिरीन समेत कई भारतीय छात्र बंकर में रहकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिन्हें रहने, खाने, लाइट जलाने तक की दिक्कत हो रही है। आशा के मामा-मामी एवं परिजन जिला प्रशासन से भी जाकर मुलाकात कर चुके हैं और उनसे मदद की अपील भी की है। पिछले हफ्ते, भारत ने हिंसा की घटनाओं के बाद बिश्केक में अपने छात्रों को घर के अंदर रहने के लिए कहा था।वर्तमान में, लगभग 17,000 भारतीय छात्र किर्गिस्तान में हैं, जिनमें से ज्यादातर बिश्केक में फंसे हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.