spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Jharkhand Election 2024 : पीएम मोदी का झारखंड दौरा, चुनाव प्रचार के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Jharkhand Election 2024

झारखंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली गढ़वा और दूसरी चाईबासा में होगी। बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोल्हान के 14 सीटों में से सिर्फ 1 सीट जीती थी।

वहीं, पलामू प्रमंडल के 9 सीटों में से 5 पर जीत दर्ज की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे, जहां उन्हें एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

गढ़वा के बाद दोपहर 2 बजे पीएम मोदी चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। यहां से आदिवासियों को लुभाने के साथ ही कोल्हान के 14 विधानसभा के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने की अपील करेंगे।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। जिसका पहला चरण 13 नवंबर तो वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को है। इसके साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.