Jhansi medical college fire
झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी के लक्ष्मीबाई हॉस्पीटल के SNCU में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। जिसमें 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई। हादसे में 39 बच्चों को रेस्कयू किया गया है। यह हादसा रात के 10 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, झांसी के लक्ष्मीबाई हॉस्पीटल में SNCU में 10 बच्चे जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यूनिट केयर में जोरदार धमाका हुआ। SNCU पूरा धुएं से भरा हुआ था। धुआं उठते ही डॉक्टर SNCU की तरफ दौड़े, लेकिन SNCU पूरी तरह जल चुका था। वहां की मशीने राख में बदल चुकी थी।
Jhansi medical college fire
आग इतना भयावह था कि डॉक्टर बच्चों के बचाने के लिए SNCU की तरफ दौड़े। एक डॉक्टर हाथ में आग से झुलसे हुए बच्चे को लेकर दौड़ रहे था। वही एक डॉक्टर 3 झुसले हुए नवजात को लेकर दौड़ रहे थे। इस आग से एक-एक करके 10 बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। इस घटना की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड टीम को दी गई। वही मौके पर 112 और पुलिस फोर्स तैनात की गई है।