spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Isro launch gaganyaan mission : इसरो का चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन, जानिए कब शुरू होगा यह मिशन

Isro launch gaganyaan mission

भारतीय स्पेस एजेंसी (इसरो) पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन पर द्रुत गति से काम कर रहा है। इसी के तहत इसरो चीफ एस सोमनाथ ने आगामी अंतरिक्ष मिशन सहित कई योजनाओं को लेकर अहम घोषणा की है। एस सोमनाथ के अनुसार, इसरो साल 2026 में गगनयान मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

read more – Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्‍क में किया गया बड़ा बदलाव, डबल किया गया शुल्क, 28 अक्टूबर से होंगे लागू……..

वहीं चंद्रयान मिशन साल 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा भारत-अमेरिका साझा NISAR मिशन अगले वर्ष शुरू होने की जानकारी दी। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ शनिवार को आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) में सरदार पटेल मेमोरियल लेक्चर में भारत के आगामी मिशन के साथ-साथ उन्होंने वैश्विक स्पेस इकॉनमी में भारत की भागीदारी बढ़ाने पर भी बात की।

Isro launch gaganyaan mission

चंद्रयान-4 कब तक

सोमनाथ ने बताया, ‘चंद्रयान-4 एक बहुत भारी मिशन होगा, इसमें लैंडर भारत द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि रोवर जापान से आएगा। चंद्रयान-3 पर रोवर का वजन केवल 27 किलोग्राम था। चंद्रयान-3 का रोवर सिर्फ 27 किलोग्राम का था, लेकिन इस मिशन में इसका वजन 350 किलोग्राम होगा।

यह मिशन चंद्रमा पर इंसानों के उतरने के मिशन को और आगे ले जाने का काम करेगा। उन्होंने भारत ने 2040 तक चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन भेजने की योजना का अनावरण किया है। वहीं भारत और अमेरिका के संयुक्त अभियान NISAR को साल 2025 में लॉन्च करने की योजना है।

Isro launch gaganyaan mission

आकाशवाणी में हुए कार्यक्रम के दौरान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को विस्तार देने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि अभी वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो का योगदान सिर्फ दो प्रतिशत है और इस दशक में इसे बढ़ाकर कम से कम 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

इस वृद्धि के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी, उद्यमिता को सक्षम बनाने वाली नई नीतियों की जरूरत है। इसके साथ ही इसरो प्रमुख ने कहा कि, ‘कई बड़े और छोटे उद्योगों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखाई है और बहुत सी चीजें जो पारंपरिक रूप से केवल इसरो द्वारा की जा सकती थीं, अब निजी उद्योग द्वारा की जा रही हैं।’

read more – NCP SCP Second Candidate List : महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखिये किये कहा से मिला मौका

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.