International Masters League 2025
रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, और रायपुर में होने वाले मैचों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स के खेलने से यह मुकाबले और भी खास हो गए हैं।

बता दें कि यह आयोजन 22 फरवरी से 16 मार्च तक भारत के विभिन्न शहरों में हो रहा है। इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं: इंडिया मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स, वेस्टइंडीज मास्टर्स, इंग्लैंड मास्टर्स, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, और दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में फैंस को स्टेडियम में जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा।
इंडिया मास्टर्स का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है, और टीम के फाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना है। रायपुर में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।
International Masters League 2025
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में निम्नलिखित मैच आयोजित किए जाएंगे:
8 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स (शाम 7:30 बजे)
10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स (शाम 7:30 बजे)
11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स बनाम दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स (शाम 7:30 बजे)
12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (शाम 7:30 बजे)
सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में होंगे:
13 मार्च: सेमीफाइनल 1 (शाम 7:30 बजे)
14 मार्च: सेमीफाइनल 2 (शाम 7:30 बजे)
16 मार्च: फाइनल (शाम 7:30 बजे)
टिकट की कीमतें:
सामान्य टिकट: ₹500 (दो विशेष ब्लॉक)
लोअर टिकट: ₹1000
गोल्ड टिकट: ₹6000
प्लेटिनम टिकट: ₹8000
कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹10,000
अन्य मैचों की टिकट ₹100 से शुरू

