AB News

Indian Army : 30 जून से सेना में होंगे बड़े बदलाव, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज नए सेनाध्यक्ष का करेंगे पदभार ग्रहण, जानिए किनको कौन सी जिम्मेदरी मिली

Indian Army

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज रिटायर हो रहे हैं। आखिरी वर्किंग डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे 26 महीने तक आर्मी चीफ रहे। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी उनकी आज आर्मी चीफ का पदभार ग्रहण करेंगे। देश के 30वें आर्मी चीफ बनेंगे। गत 11 जून को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को बतौर नए थलसेना अध्यक्ष नियुक्त किया था। उपेंद्र भारतीय सेना के वाइस चीफ रह चुके हैं।

read more – BALODABAZAR VIOLENCE : बलौदाबाजार में हुई भीषण हिंसा में मिली बड़ी सफलता, भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 3 गिरफ्तार, अब तक 151 पुलिस की गिरफ्त में

नॉर्दर्न आर्मी कमांडर और DG इन्फेंट्री भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना में कई पदों पर रहते हुए देशसेवा की है। वहीं पद संभालते ही उपेंद्र द्विवेदी के सामने कई चुनौतियां होंगी। सबसे बड़ी चुनौती लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC ) पर चीन से निपटना है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर आतंकवादियों से निपटना है।

Indian Army

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का उत्तरी सेना कमांडर के रूप में लंबा कार्यकाल रहा है, जहां उन्हें पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध में चल रहे अभियानों का लंबा अनुभव रहा है। 1 जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिला था।

तो वही पुणे स्थित दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी आज 30, जून को रिटायर होंगे। सूत्रों के मुताबिक उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ले सकते हैं, जो वर्तमान में पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख हैं। इसके साथ ही नॉर्दन और सेंट्रल कमांड को भी नए प्रमुख मिलने की संभावना है।

इसके अलावा 14 कोर और 2 स्ट्राइक कोर को भी नए कमांडर मिल सकते हैं। बहरहाल भारतीय सेना की ओर से इन नियुक्तियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रक्षा सूत्रों की मानें तो 30 जून से सेना में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Indian Army

वही भारतीय सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दो क्लासमेट, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे। मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा से आने वाले, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक की शुरुआत में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे।

शुरुआती दिनों से ही उनकी बॉन्डिंग मजबूत थी और अलग-अलग सेनाओं में होने के बावजूद वे हमेशा एक-दूसरे से संपर्क में रहे। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि सेना में इस पद के अधिकारियों के बीच की मजबूत दोस्ती काम के संबंधों को और भी मजबूत रखती है।

read more – RATION CARD NEWS : प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को 1 से 3 जुलाई तक नहीं मिलेगा राशन, जानिए क्या है कारण

 

Exit mobile version