spot_img
Wednesday, October 15, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Holi in Vrindavan: ब्रज में चढ़ा होली का रंग! वृंदावन में 100 किलो फूलों से होली, बरसाना की लठामार होली में बरसेगा 1000 किलो टेसू के फूलों का रंग

Holi being played with 100 kg flowers in Vrindavan

आध्यात्म डेस्क. मथुरा के बरसाना में खेली जाने वाली ब्रज की अनोखी लठामार होली की तैयारी जोरो पर है, यहां श्रीजी मंदिर पर टेसू के फूलों से रंग बनाए जा रहे हैं, दरअसल, यहां रसायन युक्त रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है, 10 क्विंटल टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग बनाया जा रहा है, ब्रज की लठामार होली में हर चीज परंपरा के अनुसार होती है, ये परंपरा द्वापरकाल से चली आ रही हैं, जो अब तक कायम हैं।

मथुरा के बरसाना में खेली जाने वाली ब्रज की अनोखी लठामार होली की तैयारी जोरो पर है abnews
मथुरा के बरसाना में खेली जाने वाली ब्रज की अनोखी लठामार होली की तैयारी जोरो पर है

इसे भी पढ़े – इस बार 17 मार्च को लग रहा होलाष्टक, होली से 8 दिन पहले क्यों नही करते शुभ काम?

ब्रज में वसंत पंचमी के दिन से होली का उत्सव ब्रज के मंदिरों में शुरू हो जाता है, ब्रज में होली एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 40 दिनों तक खेली जाती है, इन 40 दिनों के अंदर ब्रज के विभिन्न मंदिरों में होली के अलग अलग रंग देखने को मिलते है और अगर आप इस समय ब्रज में आ रहे है तो आपको ब्रज के इन मंदिरों आ कर दर्शन जरुर करने चाहिए.

ब्रज की अनोखी लठामार होली - abnews
ब्रज की अनोखी लठामार होली

इसे भी पढ़े – अब डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

सबसे पहले है वृंदावन का विश्वप्रसिद्ध बाँके बिहारी मंदिर बिहारी जी के मंदिर में होली का भव्य नजारा देखने को मिलता है और इन दिनों में भी मंदिर में जम कर श्री बाँकेबिहारी का प्रसाद गुलाल भक्तों के ऊपर उड़ाया जा रहा है अगर आप भी मंदिर में भगवान के साथ होली खेलना चाहते है तो तो आप सुबह 8:45 पर होने वाली आरती में शामिल हो सकते है जिसके बाद ही मंदिर में रंग उड़ाया जाता है.

बाँके बिहारी मंदिर बिहारी जी के मंदिर में होली का भव्य नजारा - ab news
बाँके बिहारी मंदिर बिहारी जी के मंदिर में होली का भव्य नजारा

इसके बाद है श्री राधावल्लव मंदिर इस मंदिर में आपको भगवान के साथ होली खेलने को तो मिलेगी ही साथ ही होली के दौरान इस मंदिर में भगवान कई अलग अलग रूप में सुंदर शृंगार कर भक्तों को दर्शन भी देते है, इस मंदिर में दर्शन खुलने के साथ ही रंगो की बौछार भक्तों के ऊपर पड़नी शुरू हो जाती है, यहाँ तक कि शाम के समय भी भक्तों के ऊपर खूब रंग उड़ाया जाता है.

श्री राधावल्लव मंदिर होली का नजारा - ab news
श्री राधावल्लव मंदिर होली का नजारा

इसे भी पढ़े – शकंर भगवान को दामाद मानता है ये शहर, जहां रावण भी करता था भगवान शिव की अराधना

फिर आता है वृंदावन का राधारमण मंदिर इस मंदिर में आपको भगवान के सबसे छोटे स्वरूप के दर्शन होंगे साथ ही रंगो के साथ साथ हर शाम करीब 100 किलो फूलो के साथ फूलो की होली भी मंदिर प्रांगण में खेली जाती है, जिसका नजारा देखने लायक होता है और इस होली में शामिल होने के लिये हर दिन लाखों की संख्या के भक्त मंदिर आते है.

ab news

ऐसे बनता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग
सबसे पहले टेसू के फूलों को पानी के साथ बड़े-बड़े ड्रमों में भिगोया जाता है, उसके बाद फूलों का रस निकाला जाता है, निकले रस में चूने को मिलाकर वापस ड्रमों में भर दिया जाता है, इस प्रकार तैयार किया जाता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग, फिर खेली जाती है विश्व प्रसिद्ध लठामार होली.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.