spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Helena Luke Passsed Away : मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में ब्रिटिश रानी के किरदार से प्रसिद्धि मिली

Helena Luke Passsed Away

अमेरिका। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने की है। निधन से एक दिन पहले हेलेना ने भी एक पोस्ट में बताया था कि सही समय में मेडिकल हेल्प न लेने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई है।

read more – Kannada director Guruprasad committed suicide: फेमस कन्नड़ डायरेक्टर गुरूप्रसाद ने किया सुसाइड, शव पंखे से लटका मिला, हत्या या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, बाद में वे अमेरिका शिफ्ट हो गईं और वहां उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। आखिरी सांसे भी हेलेना ने अमेरिका में ली हैं। दोनों के विवाह की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती की वह पहली पत्नी थीं। दोनों ने 1979 में गुपचुप ढंग से शादी की थी।

Helena Luke Passsed Away

दोनों की शादी सिर्फ चार महीने ही टिक पाई। बता दें कि हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक अंग्रेजन ‘लेडी हेलेना’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड की ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’, और ‘साथ साथ’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी।

दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी रचा ली। शादी के 4 महीने बाद ही हेलेना ने तलाक ले लिया और मिथुन ने इसके बाद योगिता बाली से शादी कर ली। बता दें कि हेलेना भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री थीं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। हेलेना का जन्म 1958 में हुआ। हेलेना के पिता तुर्की और मां एंग्लो इंडियन ईसाई थीं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ गुजराती थिएटर में काफी काम किया।

read more – Almora Bus Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 यात्रियों की मौत, कई घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.