Haryana Narwana Accident
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के नरवाना गांव बिधराना के पास हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मध्यरात्रि एक बजे बड़ा हादसा हो गया है। मिली जनकारी के मुताबिक सोमवार मंगलवार की देर रात हुए दर्दनाक हादसे में कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे 7 श्रद्धालुओं की दुर्घटना में मौत हो गई। टाटा-एस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों एक बच्चा भी शामिल है। जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए।
वही छह श्रद्धालुओं की हालत गंभीर हैं, जिन्हें हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जींद प्रशासन और पुलिस देर रात तक मृतकों की पहचान में जुटा था।
खबरों से मिली जनरी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर धोक मारने जा रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह बिधराना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। उन्होंने मैजिक को टक्कर मार दी।
Haryana Narwana Accident
जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीक पुकार मच गई। आसपास के वाहनों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद नरवाना सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सुचना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर राहत औअर बचाव कार्य में जुट गयी। लोगों को तुरंत नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मृतकों में रुक्मणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) शामिल हैं। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।