spot_img
Thursday, July 31, 2025

Latest Posts

Haryana BJP Leader Resignations : हरियाणा में बीजेपी कैंडिडेट की सूची जारी होने के बाद मचा बवाल, विधायक-मंत्री समेत 11 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Haryana BJP Leader Resignations

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने बुधवार ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची जारी होने के बाद से ही पार्टी में भगदड़ मच गई है। जिसके कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे की लड़ी लग गई। बता दें कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही रानियां, महम, थानेसर, उकलाना, पृथला, रेवाड़ी, रतिया, बाढड़ा में बगावत दिखाई देना शुरू हो गया।

Haryana BJP Leader Resignations

रानियां से निवर्तमान विधायक रणजीत चौटाला ने समर्थकों की मीटिंग बुला ली। उन्होंने टिकट कटने की स्थिति में पहले ही बगावत के संकेत दिए थे। वही टिकट कटने के बाद रतिया के भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने इस्तीफा दे दिया। वह कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। जिस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की।

तो वहीं रोहतक के महम से भाजपा के 2019 में कैंडिडेट रहे शमशेर सिंह खरखड़ा, सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा और भाजपा किसान मोर्चा चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले चेयरमैन ने भी पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया।

वही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोनीपत से कविता जैन भी बगावत कर सकती हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। कविता जैन पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर के ओएसडी रहे राजीव जैन की पत्नी हैं।

Haryana BJP Leader Resignations

भाजपा की लिस्ट जारी होते ही पार्टी के पुराने नेता नाराज हो गए हैं। नाराजगी वाले लिस्ट में कई पूर्व मंत्री और विधायक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने 11 दल-बदलुओं को भी मौका दिया है। ऐसे में अगर पार्टी ने बागी नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने से नहीं रोका तो हैट्रिक की कोशिश में जुटी में पार्टी को बड़ा झटका लगने की संभावना है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमे 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान होना है। वही चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर के भी चुनावी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने पहले चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर घोषित की थी, अब इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तिथि में बदलाव विश्नोई समाज की मांग पर किया गया है।

Haryana BJP Leader Resignations

देश की चौथी सबसे अमीर महिला ने भी किया बीजेपी से बगावत
वहीं, देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री ने भी बगावत कर दी है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा- मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी। सावित्री मशहूर उद्योगपति और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। हिसार सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से होगा।

सावित्री जिंदल प्रसिद्ध उद्योगपति और ओ.पी. जिंदल समूह के संस्‍थापक ओपी जिंदल की पत्‍नी और भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। फॉर्च्यून इंडिया की भारतीय अमीरों की लिस्‍ट में वे चौथे नंबर के पायदान पर हैं।

74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल लगभग 2.77 लाख करोड़ रुपए की मालकिन हैं। 2005 में पति की मौत के सावित्री जिंदल ने हिसार से उपचुनाव लड़ा और जीतकर राजनीति में प्रवेश की।इसके साथ ही लगातार दो चुनाव जीतकर वे हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी। इस बार भी हिसार विधानसभा से भाजपा से सावित्री जिंदल टिकट की प्रमुख दावेदार मानी जा रही थी।

 

read more – Haryana BJP Candidate List : हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 67 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 9 विधायकों का कटा टिकट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.