Godan Express Fire : मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस की बोगी में लगी आज, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

Godan Express Fire : मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस की बोगी में लगी आज, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

Godan Express Fire

नासिक। मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन मुंबई से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई ट्रेन नासिक रोड स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी बीच गोदान (मुम्बई LTT–गोरखपुर) एक्सप्रेस के आखिर में जनरेटर कोच में अचानक आग लग गई।

जिसके बाद ट्रेन की कोच धू-धूकर जलने लगी, डिब्बों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें और धुआं उठने लगा। आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन के कोच को लगेज डिब्बे से अलग कर दिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और रेलवे कर्मचारी भी राहत कार्य में लग गए। इसके बाद दोनों कोच को ट्रेन से काटकर अलग कर रवाना किया गया।

READ MORE – DOG BEATEN BRUTALLY : बेजुबान जानवरों पर वार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 429 और 151 के तहत FIR दर्ज

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित

गोदान एक्सप्रेस मुंबई और गोरखपुर के बीच चलती है। होली त्यौहार के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। इस बीच आग लगने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं किसी भी यात्री बोगी में आग नहीं लगी और इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में लग गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

पहले भी हो चुका है हादसा

वहीं इससे पहले हाल ही में राजस्थान के अजमेर में मदार रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया था। यहां साबरमती से चलकर अजमेर के रास्ते आगरा कैंट जाने वाली गाड़ी नंबर- 12548 साबरमती-आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सहित चार कोच पटरी से उतर गई थी। जिसके चलते रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया और दो ट्रेनों का रूट बदला गया था।

READ MORE – CG BREAKING : मैत्री बाग में ‘जया’, रायपुर जंगल सफारी में ‘रक्षा’ की गूंजेगी दहाड़

 

 

 

 

 

Breaking News National News and Politics