AB News

Gang Rape In Raigarh Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राखी के दिन 17 लोगो ने आदिवासी महिला का किया सामूहिक बलात्कार, घटना में नाबालिक भी थे शामिल, जानिए पूरा मामला …….

Gang Rape In Raigarh Chhattisgarh

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राखी के दिन शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां 17 वहशी दरिंदों ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस भयानक अपराध में 4 नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने शक के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन के दिन मेला देखकर लौट रही थी।

read more – Badlapur Protest : अस्पताल हो या स्कूल, बेटियां कही भी महफूज नहीं, कोलकाता रेप कांड के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में 4 साल की मासूम बच्चियों की साथ घिनौनी हरकत, देश में आज महिला सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल……

मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसाईपाली में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली एक 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों के द्वारा बलपूर्वक उठाकर तालाब की ओर ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पांच घंटे तक युवती को वहां रखा, दुष्कर्म किया फिर छोड़कर भाग गए। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुसौर पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Gang Rape In Raigarh Chhattisgarh

जिसमें अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। वही पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों का नाम अभी गोपनीय रखा है। साथ ही साथ अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम लगी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है उनकी संख्या से 17 से 20 बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि वे सभी नशा करने के आदी थे। महिला सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रही थी। उसी समय उसे अकेला देखकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया इसके बाद वे फरार हो गए हैं।

वही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी इस मामले पर राज्य सरकार को जमकर घेरते हुए एक्स और फेसबुक (सोशल मीडिया) पर लिखा है कि रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक में हुई बलात्कार की यह घटना बहुत गंभीर है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए और सजा मिलने तक पीड़िता‌ को संरक्षण मिलना चाहिए। चिकित्सा सहित हर संभव सहायता भी।

read more – Doctors Protest-Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता कांड पर डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी, IMA आज मना रहा ‘ग्लोबल ब्लैक डे’, काले कपड़ो में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Exit mobile version