AB News

Forest Sports Festival : 27वीं अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में शमिल होंगे ओलंपिक पदक विजेता सूर्य कुमार यादव और मनु भाकर, जानिए डिटेल्स

Forest Sports Festival

रायपुर। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव की खास बात यह है कि कार्यक्रम के उद्घाटन में युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के साथ ही साथ प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।

read more – India Canada Row : भारत-कनाडा के रिश्तों में क्यों आई दरार, भारत ने कनाडा से अपने 6 उच्चायोग वापस बुलाये, जानिए विवाद की पूरी कहानी

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है।

Forest Sports Festival

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह में ओलंपिक खेल 2024 में निशानेबाजी में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली मनु भाकर शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की तीन सौ विधाओं में लगभग तीन हजार खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2,320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेश, छह वानिकी संस्थान तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भी आयोजन में हिस्सा लेंगे। वहीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना भी है।

Forest Sports Festival

इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेश, छह वानिकी संस्थान तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा लेंगे। वही मिली जानकारी के अनुसार खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर सभी तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। खेल महोत्सव में किकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खास हैं।

एथलेटिक्स के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता के आधार पर मैदान का चयन तथा खिलाड़ियों के ठहरने की सभी सुविधाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है।

read more – Abdul Kalam Birthday : जानिए क्यों एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के रूप में मनाया जाता है “वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे”

Exit mobile version