AB News

Abdul Kalam Birthday : जानिए क्यों एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के रूप में मनाया जाता है “वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे”

Abdul Kalam Birthday

रायपुर। देश के 11वें राष्‍ट्रप‍ति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी 15 अक्टूबर को 93वीं जयंती है। कलाम के जन्मदिन के अवसर पर वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। आइए भारत रत्न कलाम साहब से जुड़े के जीवन से जुड़े रोचक किस्‍से जिनसे उनकी सादगी सौम्‍यता समर्पण और ईमानदारी की मिसाल दी जाती है। और उनके जन्म दिन पर वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे क्यों मनाया जाता है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन स्टूडेंट्स के प्रति समर्पित था। इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल उनके सम्मान में 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। वह अपनी विनम्रता, युवा पीढ़ी की क्षमता में विश्वास और विज्ञान और शिक्षा को राष्ट्रीय विकास के मार्ग के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते थे। कलाम एक शिक्षक और वैज्ञानिक थे। उन्हें मिसाइल मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। आइए इस मौके पर जानते हैं अब्दुळ कलाम के कुछ अनमोल विचार..

read more – Atul Parchure passes away: नम आंखों से दी गई अतुल परचुरे को विदाई, सीएम शिंदे ने सहित बॉलिवुड सेलिब्रिटी ने जताया दुख

Abdul Kalam Birthday

डॉ. कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम था। उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम के पम्बन द्वीप पर एक तमिल मिडिल क्लास मछुआरे मुस्लिम परिवार में हुआ था। पम्बन द्वीप उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी में था और अब तमिलनाडु में है। हालांकि डॉ. कलाम को अपने स्कूली दिनों में औसत ग्रेड मिले थे, लेकिन वे हमेशा एक होनहार और मेहनती छात्र थे, जिनमें सीखने की तीव्र इच्छा थी।

कलाम ने एयरफोर्स में पायलट बनने के लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की, लेकिन सिर्फ एक रैंक कम होने कि वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे। वहीं 29 वर्ष की उम्र में कलाम DRDO और 38 साल में ISRO के वैज्ञानिक बने। इसके बाद भारत की पहली मिसाइल ‘अग्नि’ बनाई, न्यूक्लियर टेस्ट में बड़ी जिम्मेदारी निभाई और फिर 71 की उम्र में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। अपनी इस सफल जिंदगी में उन्होंने शादी के बारे कभी नहीं सोचा।

Abdul Kalam Birthday

कलाम अक्सर कहते थे कि अगर उन्होंने शादी कर ली होती तो जीवन में जो भी हासिल किया है उसका आधा भी हासिल नहीं कर पाते। उनका मानना था कि शादी और बच्चों की वजह से व्यक्ति स्वार्थी बन जाता है। साल 2006 में जब सिंगापुर में एक बच्चे ने डॉ. कलाम से शादी न करने की वजह पूछी तो उन्होंने सवाल को टाल दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि आप सभी को बेस्ट लाइफ पार्टनर मिले।’

अब्दुळ कलाम के कुछ अनमोल विचार..

1- जीवन एक मुश्किल खेल है, आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है।
2- इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत ज़रूरी हैं।
3-आसमान की तरफ देखिए, हम अकेले नहीं हैं, पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं।
4-अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी।
5- यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें।
6- जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है।
7- आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें।
8- श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं।
9- छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें।
10-आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा।

Abdul Kalam Birthday

डॉ. कलाम को अपने जीवनकाल के दौरान कई पुरस्कार मिले, जिनमें 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ अपने अनुसंधान, विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत रत्न शामिल है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षक का 2015 में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), शिलांग में एक भाषण देते समय कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था।

read more – Chhattisgarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात…3 दिनों में 131 जगह धान की फसलें रौंद कर किया बरबाद

Exit mobile version