spot_img
Saturday, May 3, 2025

Anil Kapoor Mother Passed Away : कपूर परिवार में शोक की लहर, अनिल, बोनी और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष...

Anil Kapoor Mother Passed Away मुंबई। 2 मई 2025 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार की मातृशक्ति निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में...

Latest Posts

Fire breaks out in mattress company in Kanpur: कानपुर में फोम से गद्दा बनाने वाली कंपनी में चिगांरी से लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

 

Fire breaks out in mattress company in Kanpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें 6 लोग मारे गए हैं। वही कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा हैं यह आग एक चिगांरी से भड़की पूरे कंपनी में फैल गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

फोम से गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Kanpur Railway Track : कानपुर में एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रख ट्रेन को पलटाने की साजिश, बड़ा हादसा टला

जानकारी के मुताबिक, कानपुर में रनियां देहात के खानपुर रोड पर स्थित गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग एक चिंगारी के कारण लगी, और कुछ ही मिनटों में यह फैल गई। इस हादसे में 4 मजदूर जिंदा जल गए। अन्य मजदूरों को तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया गया। फैक्ट्री में कुल 15 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा हैं कि आग और धुएं की इतनी तेज था कि ऊपर लगे टीनशेड और लोहे के एंगल पिघलकर नीचे गिर गए।

एक चिंगारी से कंपनी में भड़की आग 6 लोग जिंदा जले

घटना की जानकारी  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 7 लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला गया। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं 2 लोगो की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हैलट रिफर कर दिया गया। बाद में उन्होने भी दम तोड़ दिया। वहीं फैक्ट्री में और भी शव दबे होने की आंशका जताई जा रही।

6 लोग जिंदा जले

Fire breaks out in mattress company in Kanpur

कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

यह फैक्ट्री आरपी पॉलीपैक के नाम से संचालित हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात फैक्टरी में करीब दस से 15 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा कि सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी मजदूर ने बीड़ी जला दी इससे वहां रखे फोम में आग लग गई। कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन पीड़ितों की तरफ कोई शिकायत दर्ज नही कराई हैं वही फायर विभाग ने FIR दर्ज कराई हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.