AB News

Eleven Naxalites surrendered : छत्तीसगढ़ सुकमा में नियद नेल्लानार योजना के तहत पांच महिला समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Eleven Naxalites surrendered

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभाव क्षेत्र सुकमा में एंटी नक्सल ऑपरेशन और नियद नेल्लानार योजना के तहत जवानों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। इसी के तहत शुक्रवार को 11 क्सली संगठन में सक्रिय 5 महिला समेत 11 नक्सलियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में मड़कामी बुधु उर्फ बुधु यादव दुलेड़, मड़कम देवेअरलमपल्ली, माड़वी सन्ना, वेट्टी भीमा, वेक्को आयता, सोड़ी भीमे गोलापल्ली, पोड़ियाम हुंगा, मड़कम सुक्की रासातोंग, ओयाम जोगी रासातोंग, दूधी हांदा अरलमपल्ली, पदाम कोसी पालाचलमा शामिल है।

read more – Satna News : सतना के हॉस्पिटल में शर्मसार करने वाली घटना, टॉयलेट के कमोड में मिला नवजात बच्चे का शव, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में मचा हड़कंप, परिजन की तलाश में जुटे प्रबंधन

Eleven Naxalites surrendered

इसमें 1 महिला नक्सली पर छग शासन द्वारा 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी समर्पण करने वाले नक्सलियों सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

सरेंडर करने वाले सभी नक्सली लंबे वक्त से नक्सल संगठन से जुड़े सभी माओवादी सुकमा जिले में एक्टिव थे। लंबे वक्त से इन माओवादियों की तलाश पुलिस को थी। पूरे बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान फोर्स जंगल के भीतर जाकर माओवादियों को घेर रही है। सभी माओवादियों को जल्द ही नक्सलवाद उन्नमूलन नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं शासन की ओर दी जाएंगी।

Exit mobile version