spot_img
Sunday, October 19, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

Electoral Bonds : ईडी जांच में हुआ खुलासा सैंटियागो मार्टिन की कंपनी ने दिया 1368 करोड़ रुपए का चंदा, आइये जानते है कैसे बने मजदूर से बने लॉटरी किंग

Electoral Bonds

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से इलेक्टोरल बॉन्ड्स का विवरण मिलने के बाद चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार (14 मार्च, 2024) को पूरी लिस्ट अपने वेबसाइड पोर्टल पर अपलोड कर गया है। ईसी की साइट पर उपलोड की गई सूची में वे सारे नाम हैं, जिन्होंने राजनीतिक चंदा देने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे।

जारी हुई सूची के मुताबिक, सबसे अधिक बॉन्ड फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने खरीदे, जिसने इन बॉन्ड के जरिए करीब 1,368 करोड़ रुपए दिए। कंपनी का संचालन सैंटियागो मार्टिन करते हैं, जो कि “लॉटरी किंग” के नाम से भी जाने जाते हैं। आइए, जानते हैं की कौन है सैंटियागो मार्टिन।

कोयंबटूर स्थित कंपनी फ्यूचर गेमिंग व होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का नाम चुनावी बॉन्ड के सबसे बड़ा दानदाता के रूप में सामने आया। फ्यूचर गेमिंग की स्थापना 1991 में लॉटरी किंग ऑफ इंडिया सैंटियागो मार्टिन ने की थी।

Electoral Bonds

सैंटियागो मार्टिन के धर्मार्थ ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यांमार के यांगून में एक मजदूर के रूप में किया था। साल 1988 में वह भारत लौट आए और तमिलनाडु में आकर उन्होंने यहां लॉटरी का बिजनेस शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने पूर्वोत्तर जाने से पहले कर्नाटक और केरल में अपने कारोबार का विस्तार किया। नॉर्थ ईस्ट में लॉटरी बिजनेस को शुरू करने के बाद सैंटियागो मार्टिन ने भूटान और नेपाल में भी अपनी कंपनी शुरू कर वह भी जल्द ही लॉटरी बिजनेस की शुरुआत की।

धर्मार्थ ट्रस्ट की साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बाद में सैंटियागो मार्टिन ने कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, कपड़ा और हॉस्पिटैलिटी सहित अन्य व्यवसायों की भी शुरुआत की। सैंटियागो मार्टिन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ लॉटरी ट्रेड एंड अलाइड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष भी हैं, जो कि भारत में लॉटरी व्यापार के उत्थान और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। सैंटियागो मार्टिन ने अपनी कंपनी को प्रतिष्ठित विश्व लॉटरी असोसिएशन फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की लिस्ट में भी शामिल किया है।

Electoral Bonds

आइए जानते हैं फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में कुछ जरूरी बातें –
  • फ्यूचर गेमिंग की स्थापना 1991 में लॉटरी किंग ऑफ इंडिया सैंटियागो मार्टिन ने की थी।
  • तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा 2003 में लॉटरी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सैंटियागो मार्टिन ने अपना अधिकांश कारोबार कर्नाटक और केरल में स्थानांतरित कर दिया था।
  • सैंटियागो मार्टिन का फ्यूचर गेमिंग दक्षिण भारत में मार्टिन कर्नाटक के रूप में एक सहायक कंपनी के तहत संचालित होता है, और नॉर्थ ईस्ट में, इसने मार्टिन सिक्किम लॉटरी खोली। मार्टिन को सिक्किम लॉटरी का मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर कहा जाता था।
  • फ्यूचर गेमिंग 13 राज्यों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों के कार्यबल का दावा करता है। इन राज्यों में लॉटरी कानूनी रूप से वैध है। ये 13 राज्य हैं अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम और पश्चिम बंगाल। नागालैंड और सिक्किम में फ्यूचर लोकप्रिय ‘डियर लॉटरी’ का एकमात्र वितरक है।
  • फ्यूचर गेमिंग वेबसाइट के अनुसार सैंटियागो मार्टिन लाइबेरिया के लिए कॉन्सल जनरल भी थे, वहां भी उन्होंने लॉटरी उद्योग की स्थापना की थी।
  • सैंटियागो मार्टिन लॉटरी वितरकों, स्टॉकिस्टों और एजेंटों की लॉबी ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ लॉटरी ट्रेड एंड एलाइड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी हैं।
  • फ्यूचर गेमिंग कानूनी मामलों में उलझा रहा है। 2022 में, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और इसके विभिन्न उप-वितरकों की ₹409 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की थी।
  • ईडी ने तब कहा था कि लॉटरी टिकटों की बिक्री की आय को अवैध रूप से उपहार और इन्सेंटिव देने में इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा किया गया था कि कंपनी ने 2014 और 2017 के बीच अवैध रूप से लगभग 400 करोड़ रुपये का दावा किया है।
  • 9 मार्च 2024 को, ED ने तमिलनाडु में कथित अवैध रेत खनन की जांच से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल के हिस्से के रूप में तमिलनाडु में ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के दामाद आधार अर्जुन के परिसर में तलाशी ली थी।
  • ईडी ने सैंटियागो मार्टिन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले की जांच की है, जो सिक्किम सरकार की लॉटरी की बिक्री से संबंधित कथित अपराधों के लिए उनके और अन्य के खिलाफ सीबीआई के मामले से उपजा है।
  • पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी के एक निदेशक मार्टिन सेंटियागो देश की 114 अलग-अलग कंपनियों में निदेशक के तौर पर जुड़े हुए हैं। वे 30 दिसंबर 1991 से कंपनी के निदेशक हैं। उनका डीआईएन नंबर 00029458 है।
  • फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के दूसरे निदेशक मनिक्का गौडर शिवप्रकाश भी देश की करीब 22 अलग-अलग कंपनियों में निदेशक के तौर पर जुड़े हुए हैं। वे 22 अगस्त, 2022 से कंपनी के निदेशक हैं। उनका डीआईएन नंबर 08109321 है। कंपनी अपने दोनों निदेशकों के माध्यम से देश की 118 कंपनियों से जुड़ी हुई है।
  • फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 30 दिसंबर, 1991 को रजिस्टर्ड एक गैर सूचीबद्ध निजी कंपनी है।
    यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और यह तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित है। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 50.00 करोड़ रुपये है और कुल चुकता पूंजी (पेड अप कैपिटल) 10.07 करोड़ रुपये है।
  • 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज़ का परिचालन राजस्व 500 करोड़ से अधिक था। इस दौरान कंपनी के EBITDA में उससे पिछले वर्ष की तुलना में 1.92% की कमी आई थी। हालांकि, कंपनी का बुक नेटवर्थ उस दौरान 3.38 फीसदी बढ़ा था। यह कंपनी लॉटरी वितरक के रूप में काम करती है।

Electoral Bonds

इसके अलावा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, स्पाइसजेट, इंडिगो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मेघा इंजीनियरिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज, टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड, अपोलो टायर्स, एडलवाइस, पीवीआर व कई अन्य कंपनियां भी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.