spot_img
Friday, July 18, 2025

Sonali Mishra will be the first woman DG of RPF : रेलवे सुरक्षा बल को पहली महिला डीजी मिली, सोनाली मिश्रा की नियुक्ति से...

Sonali Mishra will be the first woman DG of RPF नई दिल्ली। भारत के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला...

Latest Posts

ED Raid : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर सुबह 6 बजे ED का छापा…! मकान के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

रायपुर, 18 जुलाई। ED Raid : छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार की सुबह-सुबह ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू हुई। ईडी के अधिकारी बघेल के घर पहुंचे। उनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे। भारी संख्या में पुलिस और जवान मौके पर मौजूद हैं।

बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी उनके घर आई है। विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है और आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठना था। बघेल ने आरोप लगाया कि इसी वजह से साहेब ने ईडी को भेजा है। पहले भी मार्च 2025 में बघेल के घर पर ईडी ने छापा मारा था। कांग्रेस के मीडिया विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है। शराब घोटाले के मामले में ईडी रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पहले भी हुआ छापेमारी

मार्च 2025 में भी ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। बघेल ने बताया था कि उनका परिवार मिलकर खेती करते हैं। उनके पास 140 एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा था कि उनके पास वही सब कुछ है जो उन्होंने घोषित किया है। ईडी ने इसकी जांच की थी। बघेल ने यह भी बताया था कि अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपए नकद मिले थे। यह पैसा उनकी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से मिला था। उन्होंने कहा था कि वे खेती और डेयरी का काम करते हैं। इसमें स्त्रीधन भी शामिल है। स्त्रीधन का मतलब है वह संपत्ति जो एक महिला को शादी के समय मिलती है।

भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी

इस बार भी भूपेश बघेल ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में सवाल पूछने की वजह से उनके घर पर ईडी का छापा मारा गया है। यह देखना होगा कि इस छापेमारी में ईडी को क्या मिलता है और आगे क्या होता है। फिलहाल, यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.