spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

DURG DISTRICT COURT : दुर्ग जिला न्यायालय परिसर में वकील पर महिला ने किया चप्पलो की बरसात, जानिए क्या था पूरा मामला

DURG DISTRICT COURT

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला न्यायालय में शनिवार को एक वकील के ऊपर एक महिला के चप्पल से हमला किए जाने का मामला सामने आया। इस हमले के विरोध में वकीलों ने पटेल चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

दरअसल, ये पूरा मामला दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां जिला न्यायालय परिसर में एक महिला ने अपने ही वकील पर चप्पल की बरसात कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि वकील ने पहले उसके ऊपर हमला कर जबरदस्ती से मामले में समझौता करने के लिए कह रहा था।

DURG DISTRICT COURT

इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पहले महिला के पक्ष में बयान दर्ज किया था। जिसके विरोध में वकीलों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पटेल चौक पर प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रही।

इस मामले में सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, “महिला और पुरुष थाने में आकर वकील के खिलाफ मामला दर्ज कराए हैं। वकील द्वारा किसी मामले को खत्म करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच वकील और महिला के बीच विवाद हो गया। फिलहाल वकील और महिला दोनों ने मामला दर्ज कराया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

read more – SAKTI NEWS : समाज के ठेकेदारों ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए 80 आदिवासी पीड़ित परिवारों को किया बहिष्कृत, गांव वालों ने चुनाव बहिष्कार किया ऐलान

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.