AB News

Droupadi Murmu and PM MODi CG Visit : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारियां पूरी

Droupadi Murmu and PM MODi CG Visit

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस हफ्ते राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वे सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रायपुर में मौजूद रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति विधानसभा भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगी, जिसके बाद विधायकों के साथ फोटो सेशन भी आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा में विशेष संबोधन देंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति का विशेष सम्मान भी प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इसके साथ ही 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। उनके दौरे के दौरान बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री इस दौरान छत्तीसगढ़ के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। प्रशासन और राज्य सरकार ने दोनों ही दौरों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

READ MORE – PRAYAGRAJ NEWS : बम से दिल की बात! प्रयागराज में आशिक का ‘धमाकेदार’ विरोध प्रदर्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 बम बरामद

Exit mobile version