AB News

Dev Uthani Ekadashi 2024 : देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें, घर पर बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा

Dev Uthani Ekadashi 2024

रायपुर। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक विशेष महत्व होता है खासतौर से कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी का। इसे सबसे बड़ी और प्रमुख एकादशी मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से जागते हैं। बता दें कि आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के दिन प्रभु नारायण चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं।

read more – Prayagraj Student Protest : प्रयागराज में 10 हजार छात्रों का प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों छात्र पर लाठीचार्ज, रात भर की गयी नारेबजी, जानिए क्या है मामला….

ये 4 महीने भगवान विष्णु के शयनकाल के होते हैं, जिन्हें चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से शुरू होता है और कार्तक शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी को समाप्त होता है। इसी दिन से बंद हुए सभी मांगलिक और शुभ कार्य चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन से प्रारंभ होते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी व्रत 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

Dev Uthani Ekadashi 2024

यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने और भगवान की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 12 नवंबर की शाम 4 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

देव उठनी एकादशी पूजा विधि

Dev Uthani Ekadashi 2024

भगवान विष्णु को लगाएं ये खास भोग

read more – Raipur Raipur South Assembly By Election : रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, कल मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 

Exit mobile version