AB News

DEPUTY CM ARUN SAW : उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों की लेंगे बैठक

DEPUTY CM ARUN SAW

रायपुर। प्रदेश के DEPUTY CM अरुण साव आज यानि 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जिसके लिए वे सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लेंगे।

read more – Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी सूची

Exit mobile version