Delhi Assembly Elections Date 2025
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आखिरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया। उसी दिन नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। वहीं नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। इस बीच 20 जनवरी तक नाम वापस भी लिए जा सकेंगे।
बता दें कि दिल्ली के 70 विधानसभा चुनाव में एक चरण में संपन्न किया जायेगा।दिल्ली का यह चुनाव इस बार कई मायनों में खास है, क्योंकि यह अब तक यह सबसे कम अवधि यानी 28 दिनों का चुनाव होगा। इस बार दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिसमें करीब 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता है। चुनाव में पहली बार सबसे अधिक 25.89 लाख युवा भी वोट डालेंगे। वहीं 2 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट देंगे।
Delhi Assembly Elections Date 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव
- दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होगा।
- 8 फरवरी को मतगणना होगी और परिणाम सामने आ जाएंगे।
- दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं।
- दिल्ली में 71 लाख महिला मतदाता हैं।
- दिल्ली में पुरुष मतदाताओं की संख्या 83 लाख है।
- चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में 25.89 युवा वोटर हैं।
- दिल्ली में 2 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट देंगे।
- राजधानी के 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे।
मतदान केंद्रों पर यह रहेगी सुविधाएं
पीने का पानी, शौचालय, रैम्प, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, मतदान सुविधा केंद्र, पर्याप्त प्रकाश और छाया की व्यवस्था होगी। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही रहेंगे।
Delhi Assembly Elections Date 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव शेड्यूल
- चुनाव का नोटिफिकेशन- 10-01-2025
- नामांकन करने की अंतिम तारीख – 17-01-2025
- नामांकन जांचने की तारीख- 18-01-2025
- नाम वापस लेने का अंतिम दिन- 20-01-2025
- वोटिंग- 05-02-2025
- रिजल्ट- 08-02-2025