Site icon AB News.Press

Delhi Assembly Elections Date 2025 : दिल्‍ली विधानसभा में चुनावी तारीखों की घोषणा, 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को होगी मतगणना

Delhi Assembly Elections Date 2025

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आखिरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया। उसी दिन नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। वहीं नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। इस बीच 20 जनवरी तक नाम वापस भी लिए जा सकेंगे।

बता दें कि दिल्ली के 70 विधानसभा चुनाव में एक चरण में संपन्न किया जायेगा।दिल्ली का यह चुनाव इस बार कई मायनों में खास है, क्योंकि यह अब तक यह सबसे कम अवधि यानी 28 दिनों का चुनाव होगा। इस बार दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिसमें करीब 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता है। चुनाव में पहली बार सबसे अधिक 25.89 लाख युवा भी वोट डालेंगे। वहीं 2 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट देंगे।

Delhi Assembly Elections Date 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव
मतदान केंद्रों पर यह रहेगी सुविधाएं

पीने का पानी, शौचालय, रैम्प, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, मतदान सुविधा केंद्र, पर्याप्त प्रकाश और छाया की व्यवस्था होगी। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही रहेंगे।

Delhi Assembly Elections Date 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव शेड्यूल

read more – HMPV Virus Cases in India : कोरोना के बाद चीनी HMPV वायरस का खतरा भारत पर, मिले कई केस, छत्तीसगढ़ सरकार भी हुई अलर्ट

Exit mobile version