AB News

Cyclone Asna : 48 साल बाद बन रहा अरब सागर में दुर्लभ चक्रवात, कई राज्यों में फिर से भारी बारिश होने की संभावनाएं, मौसम विभाग ने जारी किया भयानक तूफान का अलर्ट!

Cyclone Asna

गुजरात। लगातार बारिश और बाढ़ से जूझ रहे गुजरात पर अब चक्रवात असना का खतरा भी मंडराने लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात एक और दुर्लभ मौसम का सामना करने जा रहा है, जो कि 80 साल में चौथी बार होने जा रहा है। इस चक्रवात असर पूरे गुजरात पर पड़ने वाला है।

READ MORE – Cyclone Asna : 48 साल बाद बन रहा अरब सागर में दुर्लभ चक्रवात, कई राज्यों में फिर से भारी बारिश होने की संभावनाएं, मौसम विभाग ने जारी किया भयानक तूफान का अलर्ट!

दरअसल अगस्त महीने में एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना के तहत गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में शुक्रवार को अरब सागर में चक्रवात के बनने और ओमान तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। वही इसके साथ ही मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ समुद्री क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक 60-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। आखिरी बार ऐसा चक्रवात अगस्त 1976 में देखा गया था। वही मौसम विभाग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटका समेत 10 अन्य राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

Exit mobile version