CM VISHNUDEV SAI : गृह विभाग की बड़ी बैठक आज, CM विष्णुदेव साय की अगुवाई में नक्सल रणनीति पर मंथन, कानून-व्यवस्था सुधार की तैयारियां तेज

CM VISHNUDEV SAI : गृह विभाग की बड़ी बैठक आज, CM विष्णुदेव साय की अगुवाई में नक्सल रणनीति पर मंथन, कानून-व्यवस्था सुधार की तैयारियां तेज

CM VISHNUDEV SAI

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में गृह विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जारी कार्रवाई और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी।

बैठक में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शांति, सुरक्षा और स्थायित्व को और मजबूत करना है।

CM VISHNUDEV SAI

सीएम साय ने पहले भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, और आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, जिससे आगामी रणनीतियों की दिशा तय हो सकती है।

read more – Aaj Ka Rashifal : आपकी राशि पर क्या है ग्रहों का असर? राशिफल से जानिए आज की दिशा, कौन बरते सावधानी, कौन पाए सफलता?

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर