AB News

Chhindwara Crime News : सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से की गर्भवती गाय की निर्मम हत्या, आरोपी युवक फरार

Chhindwara Crime News

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के चौरई थाना के सलखनी ग्राम में एक युवक ने गौ माता की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह आरोपी की मां गाय को रोटी खिला रही थी इसी दौरान महिला को गाय ने मार दिया। इस बात से गुस्साए आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी गाय के सिर पर मार दी।

चौरई के सिलखनी में आज सुबह आरोपी रजनीश की मां गाय को रोटी खिला रही थी कि गाय ने अचानक मां को मार दिया। इस बात से रजनीश इतना क्रोधित हो गया कि उसने घर से कुल्हाड़ी निकाली और गाय के सिर पर दे मारी।

READ MORE – SUMMER VACATION DECLARED : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

वह गाय पर लगातार कुल्हाड़ी से हमला करते रहा। जब तक गाय ने दम नहीं तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने रजनीश के लगातार हमलों से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी रजनीश शर्मा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एक महीने बाद गाय बछड़े को जन्म देने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी से गाय की निर्मम हत्या कर दी। गाय की हत्या के बाद गांव में लोग आक्रोशित हो गए है।

READ MORE – GHAZIPUR LANDFILL SITE FIRE : गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में फैला धुआं, आग बुझाने का काम जारी

Exit mobile version