Chhattisgarh road accident
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों पर सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज़ थी की टक्कर होने के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग दूर तक फेंके गए। मृतकों में चौगेल की रहने वाली कामती कावड़े (21 वर्ष), संबलपुर की प्रियंका निषाद (21 वर्ष) और तीन अन्य युवक शामिल हैं।
सभी छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और किसी काम से बाहर गए थे। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहार दौड़ गयी। वहीं उनके कॉलेज में भी शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।