Chhattisgarh road accident :  कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और दो बाइक की टक्कर में 2 लड़कियों समेत 5 की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh road accident : कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और दो बाइक की टक्कर में 2 लड़कियों समेत 5 की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh road accident

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों पर सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज़ थी की टक्कर होने के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग दूर तक फेंके गए। मृतकों में चौगेल की रहने वाली कामती कावड़े (21 वर्ष), संबलपुर की प्रियंका निषाद (21 वर्ष) और तीन अन्य युवक शामिल हैं।

सभी छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और किसी काम से बाहर गए थे। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहार दौड़ गयी। वहीं उनके कॉलेज में भी शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

read more – Manmohan Singh Funeral : पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई, निगम बोध घाट लाया गया पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर