spot_img
Monday, October 20, 2025

Bihar Assembly Elections : राघोपुर से तेजस्वी यादव…! RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट…यहां देखें जंबो List

पटना, 20 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल...

Latest Posts

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं दो नेता

Chhattisgarh News

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज़ होने लगी है। राजनीतिक पार्टियां जोरोशोरों से तैयारियों में लग गयी है। सभी दाल अपने को मज़बूत बनाने में लगें हुए है वहीं नेताओं का दल बदलने का भी दौर जोरोशोरों से जारी है।

ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Chhattisgarh News

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार की शाम भाजपा का दामन थाम कर सदस्‍यता ले सकते है। प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाने के बाद लगातार नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

हालांकि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने इस खबर को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के मामले पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा। ये निराधार हैं। जिनके नाम चल रहे हैं, वो आया राम गया राम हैं।

Chhattisgarh News

बता दें, पिछले साल जोगी कांग्रेस से विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। बलौदाबाजार से प्रमोद शर्मा की जगह शैलेष नितिन त्रिवेदी को टिकट दिया गया था। वहीं विधान मिश्रा काफी वक्त से कांग्रेसी रहे हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.