रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में नारी न्याय पदयात्रा किया, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में शुक्रवार को रायपुर में ये पद यात्रा निकाली गई.
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम के तहत कोरबा, धमतरी, बिलासपुर, बलरामपुर, कांकेर सहित विभिन्न जिलों में भी जिला इकाईयों द्वारा पदयात्रा निकाली गई.
महिला कांग्रेस ने इस पदयात्रा को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पांच स्तंभों में से एक के स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है, ‘नारी-न्याय’ की संकल्पना के माध्यम से पूरे देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताक़त को उठाना इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है.
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा प्रभारी सुनीता सहरावत के निर्देशानुसार आयोजित पद यात्रा में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण सहित भारी मात्रा में आम महिलाओं ने हिस्सा लिया.