spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

CG Congress Cartoon War : भाजपा के कार्टूनों के जवाब में कांग्रेस का जवाबी पोस्टर वार, भाजपा को वाशिंग मशीन और चिंतामणि महाराज को बताया ताजा धुला हुआ

CG Congress Cartoon War

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दिनांक के घोषणा होने से पहले ही भाजपा की ओर से छेड़े गए कार्टून युद्ध का कांग्रेस ने भी पोस्टर जारी करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील शुक्ला ने इस कार्टून युद्ध के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए राजनीति के स्तर को गिराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी को वाशिंग मशीन करार दिया है। कांग्रेस ने रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और सरगुजा से चिंतामणी महाराज से जुड़ा कार्टून जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस तभी से चिंतामणि महाराज पर हमलावर है। कांग्रेस कहती रही है कि, कोयला घोटाले को लेकर एसीबी की FIR में चिंतामणि महाराज का भी नाम था। लेकिन उनके भाजपा प्रवेश के बाद FIR से उनका नाम हटा दिया गया।

सुशील आनंद ने इसके साथ रायपुर और कांकेर के भाजपा प्रत्याशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर प्रत्याशी के समता कॉलोनी मामला किसी से छुपा नहीं है। वहीं कांकेर प्रत्याशी पर भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। शुक्ला ने कहा की भाजपा ने मिथ्या आरोप के पोस्टर जारी किए थे।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि राजनीतिक मुद्दे होने चाहिए, जन सरोकार के मुद्दे होने चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशियों का पोस्टर जारी किया। इस पर कांग्रेस ने संस्कृत श्लोक “शठे शाठ्यम समाचरेत्“ का पालन करते हुए कांग्रेस ने भी भाजपा के साथ वैसा ही किया है।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से प्रयास किया कि वर्तमान सरकार के 10 साल के काम और राज्य सरकार के तीन महीने के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए जो वादा किया है, उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल पर सुशील आनंद शुक्ला ने एक शेर कहा है कि, उम्र भर गालिब मैं यही भूल करता रहा धूल चहरे पर थी, पर आईना साफ करता रहा। भाजपा की सरकार पिछले तीन महीनों में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। न पूरी महिलाओं को पैसा मिला, न युवाओं को पैसा मिला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.