AB News

Breaking News : आखिर क्यों देशभर में फ़ैल रही है हिंसा और नफरत की आग? बहराइच में हिंसा, सूरजपुर में बवाल और मुंबई में मॉब लिंचिंग….. कौन है इन दंगो का जिम्मेदार???

Breaking News

भारत देश अब एक ‘भयावह अपराध देश’ में बदलता जा रहा है। ऐसा लगता है कि अब यहां अपराधी निडर हो गए है, उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं या फिर प्रशासन उनके समर्थन में है। देश में लगातार नफरत और हिंसा की आग से जो दंगे हो रहे हो ये एक चिंता जनक विषय बनता जा रहा है की आखिर अब ऐसा क्यों???

क्यूँ लोगों के अंदर से अब कानून का दर ख़त्म होता जा रहा है। या फिर ऐसा कहा जा सकता है की ऐसे अपराधियों को बड़े पैमाने में कही से संरक्षण प्राप्त होता है जिसके कारण आज देश भर ऐसे दंगो को दंगाई अंजाम देकर भी बेख़ौफ़ होकर घूमते है। अभी महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ीं तीन और बड़ी दिल को दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है।

Breaking News

वहीं यूपी के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा की कनपट्टी में बंदूक सटाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कल फिर एक हिंसा की खबर मुंबई से आई है, जहां मलाड इलाक़े में आकाश मायने नाम के शख्स को सड़क पर पीट-पीटकर मार डाला गया। आकाश अपने माता-पिता के साथ कार खरीदकर आ रहे थे।

इसी दौरान ऑटोवाले से उनकी बहस हो गई, जिसके बाद ऑटोवाले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आकाश को पीटना शुरू कर दिया। हुए तीसरी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की है। एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। आइए जानते है क्या हुआ था तीनो घटना में और घटना के बाद क्या हुआ अपराधियों के साथ…..

Breaking News

मुंबई के मलाड वाली घटना की वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कुछ लोग मिलकर आकाश की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान आकाश की मां उसे भीड़ से बचने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि आकाश की मां राज ठाकरे की पार्टी मनसे की सक्रीय कार्यकर्ता भी हैं। घटना के बाद दिंडोशी पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। इसके साथ ही सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़ी की संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आकाश दशहरे के मौके पर नई कार खरीदकर अपने माता पिता के साथ घर लौट रहे थे, तभी मलाड रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इसे लेकर आकाश की ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के जोरदार बहस हो गयी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया और ऑटो-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के वीडियो में आप देख सकते है, की कैसे आकाश के जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला किया जाता रहा है। वहीं वीडियो में आकाश की मां उसके ऊपर लेटकर उसे बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। इस बीच, आकाश के पिता को हमलावरों को रोकने का प्रयास करते देखा गया, लेकिन आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भी भीड़ की तरफ से एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को दौड़ाने का ममाला सामने आया है। दरअसल पुलिस कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी महनाज (35) और बेटी आलिया (11) की भी हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर भीड़ गुस्सा हो गई, और मौके पर पहुंचे एसडीएम को खदेड़ कर भगा दिया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि देश में इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही है।

सूरजपुर जिले में एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और उसकी बेटी की निर्मम हत्या के बाद सूरजपुर में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस गुस्से का असर इस कदर बढ़ गया कि लोगों ने आरोपी कुलदीप साहू के घर पर धावा बोल दिया और घर में आग लगा दी। आगजनी की घटना के समय आरोपी का परिवार वहां मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से थाने में ले जाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की। मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जिले के आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़ा और उनकी पत्नी और मासूम बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने उनके शवों को घर से ले जाकर बाहर फेंक दिया। इस घटना को अंजाम देने से पहले भी कुलदीप साहू ने कोतवाली थाने के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी। जिक्से बाद कुलदीप साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर लोग सड़कों पर उतरे गए है। वहीं लोग लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन की उदासीनता की वजह से अब लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।

Breaking News

तीसरी बड़ी घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच का है। जहां रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की गोली लगने से मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इसके बाद बहराइच के कई हिस्सों में हिंसा हुई। उत्तेजित भीड़ ने कई दुकानों, घरों और वाहनों को आग लगा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। वही बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बीच इंटरनेट बंद कर दिया गया है और बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

इस बीच देर रात मुख्य आरोपी सलमान समेत कई लोगों पर एफआईआर किया किया। सूत्रों के अनुसार 20 से 25 लोगों के हिरासत में लेने की खबरें आ रही हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। गाने के विरोध में दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज की और छत से पत्थरबाजी कर दी। बताया जाता है कि पत्थर चलने से मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। जिससे दूसरे समुदाय ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आरोप है कि प्रदर्शन दौरान दूसरे समुदाय के लोग एक युवक को घर के अंदर पकड़ ले गए और गोली मार दी। जिससे रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने पहुंचा राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इस घटना में लगभग एक दर्जन से लोग घायल हो गए है। जिसके बाद बेकाबू भीड़ ने कई जगहों पर दुकानों और मकानों में आग लगा दी। कई वाहनों को भी जला दिया गया। वहीं भीड़ ने एक अस्पताल में भी आग लगा दी। मोटरसाइकिल के एक शोरूम में खड़े कई वाहनों को भी आग लगा दी गई।

read more – Bangladesh Breaking News : बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान जूलूस पर हमला, हमले में कई घायल

Exit mobile version