AB News

Birender Singh Joins Congress : लोकसभा चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी सहित कांग्रेस में शामिल

Birender Singh Joins Congress

हरियाणा। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले हरियाणा में बीजेपी को लगा बड़ा झटका। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। बीरेंद्र सिंह ने 10 साल बाद अपनी राजनीतिक घर में वापसी की है। इससे पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।

सोमवार को बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने बीजेपी का साथ छोड़ा था और मंगलवार को दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा आदि नेता भी मौजूद थे। 2014 में बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की थी। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में वह इस्पात और ग्रामीण विकास-पंचायती राज मंत्री रहे थे।

READ MORE – YESVANTPUR-KANNUR EXPRESS : यशवंतपुर-कन्नूर एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी की वारदात, कई यात्रियों के कीमती सामान लूट ले गए बदमाश

Birender Singh Joins Congress

सोमवार को बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी प्रेमलता, जो 2014 से 2019 तक भाजपा की विधायक रहीं, उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी है।

बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के कांग्रेस में आने के बाद से भाजपा में हलचल तेज हो गई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा भाजपा के 4 से 5 विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के संपर्क में हैं और वे भी बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है।

बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में घर वापसी के बाद यह माना जा रहा है कि अब कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जल्दी ही जारी हो सकती है। ऐसे में उनके बेटे बृजेंद्र का फिर एक बार हिसार सीट से लड़ना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने यहां बिजली और जेल मंत्री रणजीत चौटाला को अपना उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है।

READ MORE – FAKE TOBACCO FACTORY : ग्रेटर नोएडा में नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

 

 

 

 

Exit mobile version