spot_img
Monday, October 13, 2025

Bharatmala Project Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा खुलासा…! EOW की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का चालान पेश…यहां देखें Video

रायपुर, 13 अक्टूबर। Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)...

Latest Posts

Bharatiya Janata Party : BJP अध्यक्षों के नामों का ऐलान शुरू, तेलंगाना में रामचंद्र राव, आंध्र में PVN माधव लगभग तय; हिमाचल-महाराष्ट्र पर भी मंथन तेज

Bharatiya Janata Party

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लंबे समय से लंबित प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को आज से गति देना शुरू कर दिया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, पार्टी दो राज्यों—तेलंगाना और आंध्र प्रदेश—के लिए लगभग तय नामों की घोषणा जल्द करने जा रही है।

तेलंगाना से रामचंद्र राव का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और राज्य में पार्टी को पुनर्गठित करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश में पार्टी पीवीएन माधव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वे ओबीसी वर्ग से आते हैं और राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहे हैं।

Bharatiya Janata Party

महाराष्ट्र में भी तेजी से हलचल है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। रविंद्र चौहान का नाम इस दौड़ में सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसके साथ ही 1 जुलाई शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की भी घोषणा किए जाने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में स्थिति थोड़ी असमंजस भरी है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक डॉ. राजीव बिंदल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना है। हालांकि, कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है।

पार्टी का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सभी नियुक्तियों पर अंतिम मुहर पार्टी हाईकमान ही लगाएगा।

read more – WEATHER FORECAST : देशभर में सक्रिय हुआ मॉनसून, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी !!!!!

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.