AB News

Bengal Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

Bengal Cyclone Alert

बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहा तूफान काफी भयंकर रूप लेने वाला है। जिसे देखते हुए IMD देश में और कई राज्यों में पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही समुद्र के पास लोगों और मछुवारों को ज्यादा दूर तक ना जाने की सलाह दी है। बता दे कि इस तूफान का नाम दाना (Cyclone Dana) रखा गया है।

READ MORE – Rohini School Blast : दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम से मांगी ‘जस्टिस लीग इंडिया’ की जानकारी, CCTV में कैद हुआ सफेद टी-शर्ट में संदिग्ध

दाना का मतलब उदारता होता है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान वहां तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Bengal Cyclone Alert

बता दें कि इस तूफान का असर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार पर भी पड़ने वाला है। लिहाजा तूफान को देखते हुए आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया है। इस भंयकर तूफान के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। अंडमान सागर में लगातार दबाव बन राह है और अगले 24 घंटों में एक चक्रवात पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के पास निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ हल्की ठंड ने दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की रफ्तार 60 Kmph तक पहुंचने का अनुमान है, जो 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक बढ़कर 120 Kmph हो जाएगी। तूफान के टकराने से एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को ही भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

इस बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जहां आज 21 अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कुछ हिस्सों सहित अन्य राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से इन क्षेत्रों में हल्की ठंड पड़ने की संभावना है।

READ MORE – Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी सफलता, पुलिस ने नवी मुंबई से भगवंत सिंह को दबोचा, 10वीं गिरफ्तारी, शूटरों को दिलाया था हथियार

 

 

Exit mobile version