Balodabazar violence
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में शनिवार को 3 बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले मामले में कुल 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे थे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरे हो चुके मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य सचिव को बताया कि आगजनी से करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
Balodabazar violence
तो वही पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि, ऐसी घटना फिर ना हो इसके लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जो भी निर्देश दे रहे हैं, उसका पालन किया जायेगा। घटना में करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा दावा राशि का भुगतान शुरू हो गया है। 24 घंटे सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित बलौदाबाजार धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी का सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 151 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किये गए लोगों में सामाजिक नेता, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, जनप्रतिनिधि समेत कई लोग शामिल हैं।
read more – RATION CARD NEWS : प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को 1 से 3 जुलाई तक नहीं मिलेगा राशन, जानिए क्या है कारण