spot_img
Sunday, July 6, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Balodabazar violence : बलौदाबाजार में हुई भीषण हिंसा में मिली बड़ी सफलता, भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 3 गिरफ्तार, अब तक 151 पुलिस की गिरफ्त में

Balodabazar violence

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में शनिवार को 3 बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले मामले में कुल 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

read more – CG ACCIDENT NEWS : जीपीएम में एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण युवक की दर्दनाक मौत

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे थे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरे हो चुके मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य सचिव को बताया कि आगजनी से करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Balodabazar violence

तो वही पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि, ऐसी घटना फिर ना हो इसके लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जो भी निर्देश दे रहे हैं, उसका पालन किया जायेगा। घटना में करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा दावा राशि का भुगतान शुरू हो गया है। 24 घंटे सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित बलौदाबाजार धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी का सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 151 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किये गए लोगों में सामाजिक नेता, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, जनप्रतिनिधि समेत कई लोग शामिल हैं।

read more – RATION CARD NEWS : प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को 1 से 3 जुलाई तक नहीं मिलेगा राशन, जानिए क्या है कारण

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.