AB News

B Ed Teachers Protest : रायपुर की सड़कों पर उतरी भारत माता, शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन

B Ed Teachers Protest

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हाथों में जंजीरें, कैदियों जैसे कपड़े पहने कुछ लोग तिरंगा थामे चल रहे थे। सामने भारत माता की झांकी थी, जो बेड़ियों में बंधी दिखाई गई। यह कोई नाटक नहीं, बल्कि बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन था, जो सरकार से समायोजन की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

read more – PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर दौरा, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक पर असर!

शहीदों के अंदाज में नारेबाजी

प्रदर्शन में शामिल शिक्षक भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के भेष में नारेबाजी करते नजर आए। इस रैली में एक हजार से अधिक शिक्षक शामिल हुए। बस स्टैंड से टिकरापारा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया गया और शहीदी दिवस पर उन्हें नमन किया गया।

B Ed Teachers Protest

क्यों कर रहे हैं शिक्षक आंदोलन?

इन शिक्षकों को राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्त किया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। शिक्षक कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार सरकार के पास उन्हें अन्य पदों पर समायोजित करने का अधिकार है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

B Ed Teachers Protest

कई बार कर चुके हैं प्रदर्शन

शिक्षक अनशन, उपवास, मशाल जुलूस और ज्ञापन जैसे कई माध्यमों से अपनी आवाज उठा चुके हैं। 20 मार्च को शिक्षकों ने खून से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भी लिखा। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

चेतावनी – जल्द समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन

शिक्षकों ने साफ कहा है कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन और उग्र होगा। अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले हैं, समाधान नहीं।

read more – BIJAPUR IED BLAST : बीजापुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Exit mobile version