spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Ayodhya Deepotsav 2024 : इस दिवाली 28 लाख दीपक से जगमगा उठेगा अयोध्या घाट, 30000 वालंटियर्स तैनात, बनेगा एक नया विश्व रिकार्ड

Ayodhya Deepotsav 2024

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भगवान राम की अयोध्या नगरी में इस बार 28 से 30 अक्टूबर तक दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस अवसर पर सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीयों को प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। घाटों पर दीपक पहुंचाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

read more – Isro launch gaganyaan mission : इसरो का चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन, जानिए कब शुरू होगा यह मिशन

इसके अलावा, 14 सम्बद्ध महाविद्यालयों, 37 इंटरमीडिएट कॉलेजों और 40 स्वयंसेवी संस्थाओं से लगभग 30,000 स्वयंसेवक इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। घाटों पर दीयों की संख्या और स्वयंसेवकों का वितरण पहले ही तय कर लिया गया है। बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है।

30 अक्टूबर को पूरी देश दुनिया की निगाहें धर्मनगरी अयोध्या पर रहेगी जहां 2 विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस दीपोत्सव को लेकर सर्वसमाज में उत्साह है। मुस्लिम, जैन, सिख समाज दीपोत्सव में भागीदारी निभाने की तैयारी कर रहा है, तो रामनगरी के 37 जातीय मंदिर भी इस बार दीपोत्सव में रोशन होंगे।

बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रो़ संत शरण ने बताया कि सभी वालंटियर को आईकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इन्हें टी-शर्ट व कैप वितरित कर दिया गया है। आईकार्ड व टी-शर्ट व कैप के बिना घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

मीडिया प्रभारी डाॅ़ विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार से दीये बिछाने के कार्य में तेजी आएगी। दीयों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा है।

read more – NCP SCP Second Candidate List : महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखिये किये कहा से मिला मौका

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.