spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Big Cyber Fraud : गोपालगंज में ₹1.05 करोड़…सोना‑चांदी और बैंक दस्तावेज़ बरामद…! साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

पटना, 21 अक्टूबर। Big Cyber Fraud : बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक...

Latest Posts

Arif Aqeel passed away : नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानिए कैसा रहा राजनैतिक सफर

Arif Aqeel passed away

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सुबह निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। पिछले दिन उन्हे सीने में दर्द के चलते भोपाल के एक अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैसा था राजनीतिक सफर
आरिफ अकील का राजनीतिक सफ़र काफी लंबा और प्रभावशाली रहा। 1990 में पहली बार भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय उमीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। हालांकि, 1993 में उन्हें भाजपा के रमेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे।

इस सीट से 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस सीट से जीते। इस दौरान वे दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, जेल, खाद्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

पूर्व मंत्री आरिफ अकील का जनाज़ा लक्ष्मी टॉकीज सराय से दोपहर 3:30 बजे उठाया जाएगा । बाल विहार रोड पर नमाजे जनाजा अदा की जाएगी। इसके बाद बड़े बाग़ वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

read more – MANU BHAKER WINS BRONZE MEDAL : पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज, भारत को मिला पहला मेडल, सीएम साय ने दी बधाई

Arif Aqeel passed away

जिनके लिए रहे मशहूर

1. उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पानी प्याऊ का निर्माण। अपनी विधायक निधि से किए जाने वाले इस निर्माण को उन्होंने क्षेत्र के उलेमा, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लोगों, शायर, खिलाड़ियों के नाम समर्पित किया

2. हर माह अकील के कार्यालय में होने वाली नशिस्त में शहर, प्रदेश, देश के कई बड़े शायर और कवि अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। इस दौरान हर कार्यक्रम में किसी एक व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है।

3. पिछले तीन दशक से स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली पैगाम ए मुहब्बत रैली देशभर में इकलौती है।

4. एक मई को मजदूर दिवस पर आयोजित पुराने गीतों से सजने वाली शाम भी देशभर में इकलौती कही जा सकती है।

5. सालाना किरात कंपीटिशन भी देशभर में मशहूर है। इसमें विदेशों से आए उलेमा भी शामिल होते रहे हैं।

6. रमजान माह में आयोजित किया जाने वाला इफ्तार कार्यक्रम भी बहुत वृहद स्तर पर आयोजित किया जाता है।

7. हर साल स्पोर्ट्स के कार्यक्रम भी अकील द्वारा आयोजित किए जाते हैं।

दरअसल, रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील की तबीयत अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टर की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज सुबह ही उन्होंने अस्पाल में ही अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री आरिफ अकील की पिछले साल हार्ट सर्जरी हुई थी। 72 साल के वरिष्ठ नेता की तबियत रविवार को अचानक खराब हो गई तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। परिजनों ने इस बात की तस्दीक करते हुए उनके लिए दुआ करने को कहा।

read more – STRIKE ON NAXALITE MEMORIAL : दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, शहीद सप्ताह नाकाम

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.