AB News

Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी में पीएम मोदी होंगे शामिल, करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट, सुरक्षा में 10 NSG कमांडो तैनात

Anant-Radhika Wedding

देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने छोटे लाडले अनंत की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

हाल ही दोनों की संगीत और हल्दी, मेहंदी सेरिमनी सेलिब्रेट किए गए हैं। जिसमें अंबानी फैमली के आलावा कई बड़े-बड़े स्टार्स भी शामिल हुए। तीन दिनाें तक चलने वाली इस शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। इस शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी अंबानी परिवार की शादी समारोह का हिस्सा भी होंगे। पीएम मोदी इस दौरान नव दंपती को खास गिफ्ट देंगे। जिसके लिए पीएम मोदी 13 जुलाई को मुंबई जा रहे हैं। इस दिन अनंत और राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी है। जिसमें उन्हें ब्लेसिंग्स देने के लिए पीएम मोदी जा सकते हैं।

read more – UP HATHRAS ACCIDENT : यूपी के हाथरस में लगातार तीसरी बड़ी दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 2 की मौत, 18 घायल

Anant-Radhika Wedding

यही नहीं, उनके लिए खास तौर पर प्राइवेट जेट भी तैयार करवाया गया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी और इस शादी की सारी जिम्मेदारियां डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड संभालेगा। खबरों के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के लिए 100 से अधिक निजी विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा मेहमानों को लाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। वहीं सिक्योरिटी टीम में 10 NSG कमांडो और पुलिस अफसर, 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स, 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक और मुंबई पुलिस शादी के फंक्शन के दौरान तैनात रहेंगे।

Anant-Radhika Wedding

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि कपल अपनी शादी में फ्लैश मॉब संग एंट्री करने वाले हैं। वह कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की देखरेख में 60 डांसर्स के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे। वहीं मनीष मल्होत्रा ने रिलायंस फाउंडेशन के ‘स्वदेश’ के कारीगरों के साथ मिलकर शादी के सारे आउटफिट्स डिजाइन किए हैं।

तो वही मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट के लिए करोड़ों की घड़ियां हैं। इसके अलावा कई बड़े गिफ्ट्स तैयार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये करोड़ों की घड़ियां केवल VIP मेहमानों को दी जाएगी। वहीं अन्य मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं।

कुल मिलाकर अंबानी परिवार खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ने वाला है। वही शादी में मेन्यू की बात करें, तो राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में 2500 से ज्यादा डिशेज शामिल होंगी। जोकि 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ इन डिशेज को बनाएंगे।

read more –

Exit mobile version