AB News

UP Hathras Accident : यूपी के हाथरस में लगातार तीसरी बड़ी दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 2 की मौत, 18 घायल

UP Hathras Accident

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली के पास गुरुवार की सुबह एक प्राइवेट बस कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसमे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और बच्चों महिलाओं समेत 18 लोग घायल हो गए।

read more – PRESIDENT DRAUPADI MURMU : बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देख सब हुए हैरान, ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल को दी कांटे की टक्कर

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को हाथरस और अलीगढ़ के जिला अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे के कारणों की वजह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट बस चंडीगढ़ से बांगरमऊ उन्नाव की तरफ जा रही थी। तभी सिकंद्राराऊ कोतवाली इलाके में एटा रोड पर गांव टोली के पास पहुंचने पर बस एक खड़े कंटेनर से टकरा गई।

इस हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वही कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। वही एक यात्री ने जानकारी देते हुए बताया की वह चंडीगढ़ से उन्नाव एक शादी समारोह में जाने के लिए निजी बस में सवार हुए थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

UP Hathras Accident

परिवहन विभाग के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त डबल डेकर बस यातायात के लिये फिट नहीं थी और इस मामले में बस मालिक व चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

दुर्घटना में घायल हुए लोगो में संदीप (18) पुत्र चंद्रपाल निवासी उन्नाव, अनस अनस (19) पुत्र इदरीस फतेहपुर, पिंटू (25) पुत्र सियाराम संगरूर, साहिल (7) पुत्र इम्तियाज़ बांस गरखा, अरुण (26) पुत्र राम लखन लखनऊ, मंजय (22) पुत्र नंदू, ठाकुर (22) बिहार, सुमित (18) पुत्र राजकुमार उन्नाव, वरुण (9) पुत्र लखन उन्नाव, रामवीर (26) पुत्र शिवराज उन्नाव, गोपाल (42) पुत्र ब्रजबहादुर, लखनऊ, बबलू (32) पुत्र नंद किशोर कानपुर।

सभी घायलों को हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कांति (50) पुत्र छोटा हरदोई, रजनी (20) पुत्री चंद्रपाल उन्नाव, सौरभ (25) पुत्र राजेश लखनऊ, संतराम (40) पुत्र जियालाल, दीपू (20) पुत्र नस्तर उन्नाव, वरुण (30) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी हरदोई का अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

read more – CHHATTISGARH NEWS : वरिष्ठ नागरिकों को सीएम साय से मिली बड़ी सौगात, बस किराये में मिली 100 फीसदी की छूट, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Exit mobile version