AB News

Ambikapur news : बॉयफ्रेंड के प्यार में पड़ी 2 लड़कियों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Ambikapur news

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाॅयफ्रेंड को लेकर शुक्रवार को 2 लड़कियों में सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है की कैसे दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर आपस में भिड़ गईं। फिर एक-दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

read more – CG News : छत्तीसगढ़ में बदले गए मंत्रियों के प्रभार, उपमुख्यमंत्री साव को कांकेर तो विजय शर्मा को मिला बस्तर की जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

इस बीच किसी अन्य शक्ख ने वीडियो भी बना लिया। यह मामला अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई।

Ambikapur news

एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। जबकि एक अन्य लड़की उनका बीच बचाव करते हुए नजर आई। दरअसल, बताया जा रहा है कि दो युवतियां एक ही लड़के को पसन्द करती है। इस बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग गयी। काफी देर के हंगामा के बाद लड़कियां वहां से चली गईं। वही बताया गया है कि एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिल गए तो उनमें मारपीट हुई।

read more – Brazil Plane Crash : ब्राजील के विनहेडो में भयंकर विमान दुर्घटना, 62 लोगों को हादसे में मौत

Exit mobile version