Aishwarya lehenga
मुंबई। फिल्म ‘जोधा अकबर’ (2008) में ऐश्वर्या राय द्वारा पहना गया शादी का लाल लहंगा अब अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर चुका है। बता दें कि इसे प्रसिद्ध डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस लहंगे को अब ऑस्कर म्यूजियम (एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज) के आगामी एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया जाएगा।
read more – Pilibhit Encounter : 3 खालिस्तानी आतंकियों की बॉडी ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर
इस लहंगे में जरदोजी की बारीक कढ़ाई और पारंपरिक भारतीय तकनीकों का उपयोग किया गया है। साथ ही, इसमें इस्तेमाल की गई ज्वैलरी भी बेहद आकर्षक है। नीता लुल्ला का ये लहंगा मास्टरपीस है, जिसका दीदार अब पूरी दुनिया करने जा रही है।
Aishwarya lehenga
2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के लुक ने फैन्स को बेहद प्रभावित किया था। उनकी ड्रेस और ज्वैलरी इतनी लोकप्रिय हुई कि कई महिलाएं अपनी शादी के लिए इसी तरह के परिधानों को चुनने लगीं। अब, यह लहंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला और परंपरा को प्रदर्शित करेगा।
नीता लुल्ला का यह मास्टरपीस न केवल भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे फैशन और सिनेमा मिलकर इतिहास रच सकते हैं। ऐश्वर्या राय और उनकी खूबसूरती को यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में जोड़ा जा सकता है।
लहंगे में हीरे-जवाहरात के साथ एक मोर भी बनाया गया है, जो भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। ये सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।