Aaj Ka Rashifal
रायपुर। आज 17 मई दिन शनिवार है, पंचांग में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है।
इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। तो बताते हैं कि दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए रविवार की भविष्यवाणी।
मेष राशि
मेष राशि वालों जातकों के प्रेम जीवन के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक यादगार दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- बिजनेस में लाभ, मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्राप्त होगा।
- सेहत- आज आपको सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
- करियर – बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे।
- प्यार- आज प्यार में भी साथी के साथ अनबन की स्थिति हो सकती हैं।
- परिवार – आज परिवार को आज पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा।
- राशि का उपाय- आज तुलसी के पौधे के नीचे दीप जलायें।
- पूर्वाभास- आज के दिन संतान लाभ का योग बन रहा है।
- मेष राशि शुभ अंक 2 और गहरा लाल रंग फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति – आज आप व्यापार में निवेश करेंगे, नौकरी में भी लाभकारी रहेंगे।
- सेहत – आज सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, वाहन संभल कर चलायें।
- करियर – आज नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
- प्यार – आज प्यार में भी साथी के साथ अनबन की स्थिति हो सकती हैं।
- परिवार – आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
- उपाय – आज सूर्य को जल चढ़ाएं, परेशानियां कम होंगी
- पूर्वाभास – दोस्तों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े काम बनेंगे।
- वृष राशि शुभ अंक 6 और हरा रंग आपके लिए फलित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- आपको पैसों के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी।
- सेहत- आज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।
- करियर – कामकाज के सिलसिले में यात्रा की संभावना होगी।
- प्यार- आपको आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
- परिवार – आज आपका परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
- उपाय – आज लाल चंदन, लाल पुष्प भगवान सूर्य को अर्पित करें।
- पूर्वाभास – आवेश में आकर कोई कार्य नहीं करें, नहीं तो नुकसान होगा
- मिथुन राशि शुभ अंक 3 और लाल रंग फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा रहेगा। अगर आप आज किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
क्षेत्र विशेष के राशिफल को देखें तो
- धन-संपत्ति- बिजनेस में ईश्वर की कृपा बरसेगी। धन लाभ होगा।
- सेहत – अच्छी सेहत के लिए अपनी सकारात्मक सोच को आगे रखें।
- करियर -आज नौकरी और समृद्धि बढ़ेगी। करियर में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
- प्यार- आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूल रहेगा।
- परिवार – दोस्त और रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।
- उपाय – आज ऊं हनुमनते नमः मंत्र का जाप करें। ऋण से मुक्ति मिलेगा।
- पूर्वाभास – आज जातक जल्दबाजी ना करें।
- कर्क राशि शुभ अंक 3 और रंग हरा आपको फलित होगा
सिंह राशि
आज का राशिफल सिंह के लिए वालों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति -आज आप अनावश्यक बोझ से जितना दूर रहेंगे, उतना फायदे में रहेंगे।
- सेहत – आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
- करियर – प्रतियोगिता और राजनीतिक के क्षेत्र में जातक को लाभ मिलेगा।
- प्यार – सिंह मिथुन राशि वाले आज जातक शादी योग्य जातकों के रिश्ते की बात पक्की होंगी।
- परिवार – माज परिवार में जातक को मान-सम्मान मिलेगा।
- राशि का उपाय -सिंह राशि के जातक ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।
- पूर्वाभास – आज निवेश, व्यापार-नौकरी में लाभ मिलेगा।
- सिंह राशि शुभ अंक 6 और रंग बैंगनी फलित होगा।
Aaj Ka Rashifal
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होती दिख रही है। आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको कल अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति – भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।
- सेहत – स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा।
- करियर – आज कामकाज में सफलता के साथ धन लाभ होगा।
- प्यार – आपको आज संतान सुख प्राप्त होगा।
- परिवार – समस्याओं को हल करने के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे।
- कन्या राशि का उपाय (Remedy) कन्या राशि के जातक आज आज पत्नी या मां को चांदी दान करें।
- पूर्वाभास- आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- कन्या राशि शुभ अंक 9 और रंग धानी फलित होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे। आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति -आपका आज बिजनेस अच्छा चलेगा।
- सेहत – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
- करियर- आज नौकरी में कार्यभार रहेगा।
- प्यार – आज आपको प्यार के रिश्ते में शक और गलतफहमी जगह कर लेगी।
- परिवार – परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा।
- उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्यदेव को अर्पण करें।
- पूर्वाभास- आज घर में किलकारी गूंज सकती है।
- तुला राशि शुभ अंक और 6 और रंग केसरिया फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि बताता है कि आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति – आज आमदनी की तुलना में बहुत ज्यादा खर्च हो सकता है।
- सेहत – आज पूरा दिन बेचैनी में बितेगा।
- करियर- आय के नये साधन बनेंगे।
- प्यार – आपको संबंधों में थोड़ी दूरी का एहसास हो सकता है।
- परिवार – आपको साथी -परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं।
- उपाय – आज किसी जरूरतमन्द को हरा वस्त्र दान करें।
- पूर्वाभास – आज नौकरी व बिजनेस के लिए शुभ रहेगा।
- वृश्चिक राशि का शुभ अंक 6 और रंग हल्का हरा फलित होगा।
धनु राशि
धनु राशिफल बताता है कि राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पहले चिंता फिर खुशी मिलेगी। दूसरा आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यानि फिर से चिंता सताएंगी। यानि ये चलता रहेगा।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।
- सेहत – आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है
- करियर – धनु राशि वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।
- प्यार – आज के दिन चपन की दोस्त से प्यार का अहसास जगेगा।
- परिवार -आज माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा।
- उपाय – बजरंगबाण का पाठ करें, संकट सभी तरह के टलेंगे
- पूर्वाभास – आज दोस्तों के सहयोग से मन प्रसन्न होगा
- धनु राशि शुभ अंक 8, और नीबू जैसा हल्का पीला फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज राशिफल बताता है कि प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। अगर कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई दूसरा ऑफर आ सकता है।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले है।
- सेहत -आज आपकी सेहत सामान्य रहेगा।
- करियर- आज आपको को नई नौकरी मिलने का योग हैं।
- प्यार – आज आपका साथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
- परिवार – जातक आज घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे।
- उपाय – आज सुंदरकांड का पाठ करें।
- पूर्वाभास – आज के दिन छोटी-मोटी यात्राऐं लाभदायक रहेंगी।
- मकर राशि शुभ अंक 4 और हल्का हरा रंग फलित होगा
कुंभ राशि
राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- ऋण से मुक्ति मिलेगा। लाभकारी योजनाएं बनेंगी।
- सेहत – आज खराब सेहत परेशानी का सबब बनेगी।
- करियर – आज नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
- प्यार – आज पार्टनर के साथ रोमांटिक सैर पर निकलेंगे।
- परिवार- कुंभ राशि वालों के उत्साह व प्रसन्नता से हर कार्य संपन्न होंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
- राशि का उपाय- आज महिलाओं का सम्मान और तुलसी की पूजा करें, काम बनेगा।
- पूर्वाभास – यात्रा में सावधानी बरतें, आज यात्रा लाभ नहीं देगी।
- कुंभ राशि का शुभ अंक 4, रंग नारंगी फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसका निपटारा हो सकता है। माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।
क्षेत्र विशेष की बात करें तो
- धन-संपत्ति- आज बिजनेस में परेशानियां बढ़ेगी। धन संचय करके रखे।।
- सेहत – आज आप सेहत के प्रति ध्यान दें।
- करियर – आज दोस्त की कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा।
- प्यार – जातक ऑफिस मे विपरित लिंग के तरफ आकर्षण बढ़ेगा।
- परिवार -आज का दिन वाद-विवाद, मनमुटाव लेकर आ रहा है
- उपाय – शिव जी का दूध से अभिषेक करें और चांदी धारण करें।
- पूर्वाभास – अचानक से लाभ का योग बन रहा है।
- मीन राशि का शुभ अंक 3 और रंग लाल आपको फलित होगा।
read more – Aaj Ka Rashifal : किस राशि के चमकेंगे सितारे और किसे रखनी होगी सावधानी, जानें शनिवार का भाग्यफल