Site icon AB News.Press

Aaj Ka Rashifal : किस राशि के चमकेंगे सितारे और किसे रखनी होगी सावधानी, जानें शनिवार का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal

रायपुर। आज 17 मई दिन शनिवार है, पंचांग में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है।

इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। तो बताते हैं कि दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए रविवार की भविष्यवाणी।

मेष राशि
मेष राशि वालों जातकों के प्रेम जीवन के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक यादगार दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा रहेगा। अगर आप आज किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

क्षेत्र विशेष के राशिफल को देखें तो

सिंह राशि
आज का राशिफल सिंह के लिए वालों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होती दिख रही है। आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको कल अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे। आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि बताता है कि आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धनु राशि
धनु राशिफल बताता है कि राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पहले चिंता फिर खुशी मिलेगी। दूसरा आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यानि फिर से चिंता सताएंगी। यानि ये चलता रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज राशिफल बताता है कि प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। अगर कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई दूसरा ऑफर आ सकता है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

कुंभ राशि
राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

Aaj Ka Rashifal

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसका निपटारा हो सकता है। माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

read more – Aaj Ka Rashifal : किस राशि के चमकेंगे सितारे और किसे रखनी होगी सावधानी, जानें शनिवार का भाग्यफल

 

Exit mobile version