Jaisalmer Plane Crash : राजस्थान के जैसलमेर में हुआ बड़ा हादसा, वायु सेना का टोही विमान क्रैश होने से लोगो में दहशत

Jaisalmer Plane Crash : राजस्थान के जैसलमेर में हुआ बड़ा हादसा, वायु सेना का टोही विमान क्रैश होने से लोगो में दहशत

Jaisalmer Plane Crash

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर के पीथला-जाजिया गांव में गुरुवार सुबह एक भारतीय वायुसेना का टोही विमान क्रैश हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रैश होने के बाद टोही विमान में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है।

विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ये विमान आसमान में जासूसी गतिविधियों के ऊपर नजर रखने के काम आता है।

read more – HEART ATTACK : ऐसी गलतियां जिनके कारण कम उम्र में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, ये बड़े कारण हो सकते जिम्मेदार

Jaisalmer Plane Crash

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह वायुसेना के टोही विमान ने बॉर्डर एरिया के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद अचानक यह विमान किन्हीं तकनीकी खामियों के चलते क्रैश हो गया और आबादी क्षेत्र से दूर गिरा।

आग लगने से टोही विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं मिली है। हादसे वाले इलाके को सील कर दिया गया है। टोही विमान मानव रहित होता है। घटनास्थल पर विमान का मलबा बिखरा हुआ है जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Breaking News National News and Politics